झारखंड सरकार एवं झारखंड पर्यटन विकास निगम द्वारा श्रावणी मेला के दौरान श्रद्धालुओं के लिए व्यापक सुविधाएँ उपलब्ध कराई जा रही हैं। ये सभी व्यवस्थाएँ श्रद्धालुओं को सुखद एवं सुरक्षित तीर्थ यात्रा का अनुभव प्रदान करने हेतु की गई हैं।
बोल बम!
झारखंड सरकार एवं पर्यटन विभाग द्वारा श्रावणी मेला 2025 के सफल आयोजन हेतु सभी तैयारियाँ पूर्ण कर ली गई हैं। कांवड़ यात्रियों की सुगम यात्रा सुनिश्चित करने के लिए व्यापक प्रबंध किए गए हैं, जिनमें शामिल हैं:
✔ यातायात एवं सुरक्षा के उचित प्रबंध
✔ पेयजल, स्वच्छता एवं चिकित्सा सुविधाएँ
✔ आवास एवं भोजन की व्यवस्था
✔ श्रद्धालुओं के लिए विशेष सहायता केंद्र
श्रद्धालु किसी भी जानकारी के लिए 9102403884 और 9430117507 पर संपर्क कर सकते हैं। झारखंड पर्यटन आप सभी का हार्दिक स्वागत करता है।”
देवघर आएँ, बाबा बैद्यनाथ के दर्शन का सौभाग्य प्राप्त करें और इस पावन मेले की अद्भुत अनुभूति को जीवंत रूप से देखें। बोल बम…
